...

पश्चिमी रंग चित्र

विक्टोरिया मेमोरियल हाल में कई विशिष्ट चित्रकारों द्वारा अंकित पश्चिमी शैली के रंग चित्रों का अनूठा संग्रह है। औपनिवेशिक समय के प्रमुख प्रशासकों से लेकर भारत के राजाओं व शासकों के चित्रों के साथ ही यहां पर मौजूद पश्चिमी शैली के रंगचित्रों में विविध विषयों एवं रंग माध्यमों का इस्तेमाल हुआ है। विक्टोरिया मेमोरियल हाल के अमूल्य रंग चित्र संग्रह में टिली केटल, जोहॉन जोफानी के रंग चित्र तथा विलियम होजेस और डैनियल्स के भू-दृश्य रंगचित्र विशेष रूप से महत्व रखते हैं।