...

क्वीन्स हाल वीथी

सेन्ट्रल हाल या क्वीन्स हाल दर्शकों का मुख्य आर्कषण केंद्र है। गोलाकार इस हाल के मध्य में मुख्य गुम्बज के ठीक 180 फुट नीचे सर थामस ब्रुक द्वारा निर्मित महारानी विक्टोरिया की एक पूर्ण आकार की संगमरमर की मूर्ति है। यहां एक पियानो को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसे युवावस्था में महारानी बजाया करती थीं। इस हाल की दीवारों पर संगमरमर के पैनल हैं, जिन पर सन्‌ 1858 तथा सन्‌ 1877 में महारानी विक्टोरिया के दो घोषणापत्र विभिन्न भाषाओं में उत्कीर्ण हैं।

हाल  केे ऊपरी हिस्से में कैनवास पर फ्रैंक सालिसबरी द्वारा अंकित अर्द्ध वृत्ताकार 12 रंग चित्रों की श्रृंखला है, जिन पर महारानी विक्टोरिया के जीवन के  महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को दर्शाया गया है।